पटना, फरवरी 27 -- बिहार विस का बजट सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह कई मायने में ऐतिहासिक रहा। पहली बार सदन के अंदर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच टकराव कम दिखा। यही नहीं दोनों पक्षों के बीच आक्रामकता भी कम ही दिखी। कुछ अपवादों को छोड़कर प्रश्नकाल शांतिपूर्ण चला। विपक्षी सदस्यों ने सदन संचालन में सक्रिय सहभागिता दिखलायी। यहां तक कि बजट चर्चा के दौरान भी विपक्षी विधायकों ने खुलकर हिस्सा लिया और दो-तीन दिन ही सदन का वाकआउट किया। कई दिन तो वे मंत्री के जवाब तक बैठे रहे। विधानसभा की 19 बैठकें हुई। कार्यवाही लगभग 80 घंटे तक चली। कुल 12 विधेयक पेश हुए। विस्तृत चर्चा के बाद उन्हें सदन की सहमति मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियमित रूप से सदन पहुंचे। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सहभागिता कम रही। हालांकि, विपक्ष की ओर से आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.