मेरठ, मार्च 24 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड से खडौली मार्ग तक करीब ढाई करोड़ की लागत से बनी सीसी सड़क निर्माण के महज 15 दिन बाद ही उखड़ने लगी है। सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि नगर निगम द्वारा हाल ही में करीब 800 मीटर लंबी सड़क और किनारे नाले का निर्माण कराया गया था। आरोप लगाया कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण हुआ है, जिसके चलते सड़क उंगलियों और पैरों की ठोकर से ही उखड़ रही है। सोमवार को अजब सिंह, बाबूराम, रणवीर, सुरेंद्र पवार, देवेंद्र सिंह, रामपाल ढाका, जयप्रकाश सिंह, संजय सहारन, नरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, अंकुश शर्मा, मोनू, विनोद, हरपाल सिंह, खुशदिल गुप्ता और राहुल गुप्ता सहित कई लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.