मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- जानसठ जानसठ थाना क्षेत्र के गांव खलवाड़ा में गुरुवार को श्री बालाजी जयंती पर भगवान श्री बालाजी शोभायात्रा को बीच में रोकने एवं हनुमान चालीसा पाठ करने से रोकने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। वहीं दूसरी ओर जानसठ में शोभायात्रा देखने आ रहे हैं बाइक सवार का 8500 रुपये का चालान कर दिया। इससे आक्रोशित भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया। भाजपाइयों ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दरोगाओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की। भाजपाइयों ने चेतावनी देते हुए कहा कार्रवाई नहीं होने पर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।शुक्रवार को भाजपा के जानसठ मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री एवं भूमि विकास बैंक चेयरमैन बृजेश रस्तौगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। भाजपाइयों ने कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार‌ को ज्ञापन...