बिजनौर, जुलाई 1 -- चांदपुर के गांव बास्टा के बीबीपुरा निवासी युवक की हापुड़ जिले में हुई हत्या के बाद मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को मोहसिन का शव पहुंचते ही परिजनों ने ग्रामीण के साथ शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए की पूर्व में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई होती तो उसकी जान नहीं जाती। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हापुड़ जिले में नवाब, उस्मान, फिरोज पुत्र अमीर खां व दो अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चांदपुर के बास्टा के गांव बीबीपुरा निवासी मोहसिन (उम्र 30) पुत्र महबूब गांव में ही फलों का ठेला लगाता था और अपने बच्चों का पालन पोषण करता था। वह छोटे भाई नईम के साथ प्राइवेट बस द्वारा गाजियाबाद में अपनी ससुराल जा रहा था। शाम के स...