अमरोहा, जनवरी 5 -- जोया, संवाददाता। अवैध खनन के विरुद्ध जारी कार्रवाई के बीच मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ने को लेकर हंगामा हो गया। बेकाबू होकर ट्राली पलटने के बाद चालक के समर्थन में आए लोगों ने खनन विभाग की टीम को घेर किया। ट्राली को अलग कर ट्रैक्टर को जबरन अपने साथ ले गए। मामले में क्षेत्रीय खनन अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जुटी पुलिस अब वीडियो-फोटो के आधार पर आरोपियों को तलाश कर रही है। घटना शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। क्षेत्रीय खनन अधिकारी केबी सिंह अवैध खनन की रोकथाम को लेकर टीम के साथ गश्त पर थे। एफआईआर के मुताबिक जोया पुलिस चौकी से 50 मीटर पहले उन्होंने जोया-अमरोहा रोड पर मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को रुकने के लिए इशारा किया तो उसके चालक ने रफ्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.