बिजनौर, जनवरी 8 -- मंडावर। उत्तम शुगर मिल्स बरकातपुर के गन्ना क्रय केन्द्र मण्डावर ए पर गुरुवार को गन्ना तौल को लेकर तौल इंचार्ज और किसान यूनियन लोकशक्ति आमने सामने आ गए। गन्ना तौल लिपिकों ने तौल बंद कर प्रदर्शन किया और एक किसान नेता के पुत्र के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर भी दी। जानकारी के अनुसार तौल इंचार्ज नितिन कुमार पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम डबासोवाला थाना किरतपुर ने गुरुवार को थाना मंडावर में तहरीर दी। बताया कि गुरुवार सुबह अचानक क्रय केन्द्र का कांटा खराब हो गया। इस दौरान अमित पुत्र राजेश व रामऔतार पुत्र कश्मीर निवासीगण ग्राम लायकपुरी थाना मण्डावर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर क्रय केन्द्र पहुंचे। आरोप है कि तौल इंचार्ज नितिनि द्वारा कांटा खराबी की बात बताने पर दोनों किसान भड़क गए और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.