सहारनपुर, मार्च 28 -- सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कंपनी गार्डन में क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में कहासुनी होने के साथ जमकर मारपीट हो गई। इससे कंपनी गार्डन में टहलने के लिए पहुंचे लोगों में भी अफरातफरी मच गई। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। एक पक्ष की तहरीर पर एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की शाम की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाह मदार निवासी अमद और निहाल के अलावा इसी मोहल्ले के निवासी अयान अपने साथियों के साथ कंपनी गार्डन में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान इनके बीच विवाद हो गया। कहासुनी के साथ दोनों पक्षों में गाली-गलौच हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.