नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- हंगरी के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को हिरासत में लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ICC यानी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में वॉन्टेड किसी भी नेता को हंगरी आने पर पकड़ लिया जाएगा। खास बात है कि मैग्यार ने हाल ही में नेतन्याहू को हंगरी आने का न्योता भी दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैग्यार ने कहा, 'अगर कोई आईसीसी (ICC) का सदस्य है और कोई वांछित व्यक्ति हमारे देश की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए... हर राज्य और सरकार के प्रमुख इन कानूनों से वाकिफ हैं।' उन्होंने साफ कर दिया है कि हंगरी को ICC का सदस्य बना रहने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस संस्था से हटने के पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के फैसले को भी रद्द किया जाएगा।नेतन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.