जहानाबाद, अप्रैल 26 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। दरधा नदी को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हॉस्पिटल मोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों, फल एवं सब्जी विक्रेताओं तथा नारियल पानी (डाभ) बेचने वाले व्यापारियों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार, बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्य आयुक्त कुमार त्रिपुरारी, स्काउट एंड गाइड के एडल्ट रिसोर्स पर्सन डॉ. एसके सुनील, स्काउट-गाइड के प्रतिनिधि नवल कुमार, रीमा कुमारी, प्रमोद कुमार एवं जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार सहित बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.