बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता शहर के शुकुल कुआं निवासी 18 वर्षीय धनंजय शनिवार की दोपहर बाइक से खेत जा रहा था। तभी घर के पास बाइक गिर पड़ी। जिससे वह घायल हो गया। मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव निवासी 30वर्षीय प्रमेद अपने पड़ोसी 28वर्षीय हीरालाल, अपने बड़े भाई 35वर्षीय राकेश को बाइक में बैठाकर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक गिर जाने से तीनों लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी 22वर्षीय पवन पुत्र शिवचरन ट्रैक्टर में बैठकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में वह ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा जिससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...