चित्रकूट, फरवरी 17 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने सडक दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूकता शिविर के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में आगामी 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। जिसमें सडक दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। बैठक में सीओ सिटी अरविंद वर्मा, हरीराम यादव प्रभारी निरीक्षक यातायात के अलावा वाहन एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...