बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 115 लोग हादसों में घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन से टकराई थी बाइक: जैदपुर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा मार्ग पर बाइक से जा रहे क्षेत्र के ग्राम भिटौरा लखन निवासी अमरीश कुमार (20) को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।दो लोगों की हुई मौत, दो घायल: सूरतगंज संवाद के अनुसारमोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी संदीप यादव (30) पुत्र रमेश बुधवार दोपहर होली खेलने अपने मामा राजितराम यादव के घर ब्रह्मापुरव...