प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- कुंडा, संवाददाता। प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के लोहिया पांडेय का हाता बहादुरगंज निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव का 45 वर्षीय बेटा आशीष कुमार श्रीवास्तव महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर स्कूल में शिक्षक है। बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करमगंज गांव निवासी अमरजीत पटेल अपने गांव के ही साथी धीरेन्द्र कुमार के साथ बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। अन्य हादसों में हथिगवां थाना क्षेत्र के दिनेश कुमार प्रजापति की पत्नी कोमल प्रजापति, पुराना कुंडा मोहल्ला निवासी ब्रम्हानंद त्रिपाठी की बेटी तनु त्रिपाठी, लालगंज अझारा के महगांव निवासी बृजेश कुमार पाल,महेशगंज थाना क्षेत्र के नीलकंठ का पुरवा राजापुर गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार, मानिकपुर थ...