गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा और इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नंद नगरी निवासी पीतांबर गिरि ने बताया कि उनका बेटा राहुल गिरि 21 फरवरी की रात नोएडा सेक्टर 62 से स्कूटी पर घर लौट रहा था। एनएच 24 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वहीं, दूसरे मामले में वैभव खंड निवासी गौतम सहगल ने बताया कि 20 फरवरी की रात वह नोएडा स्थित कंपनी में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। इंदिरापुरम क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...