आजमगढ़, मार्च 5 -- होली के दिन बुधवार को जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटे सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कंधरापुर के आजमपुर के पास कार ने मां-बेटा को टक्कर मार दी। इसके साथ ही अहरौला और निजामाबाद थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र में बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित बाइक पलटने से दिल्ली से बिहार जा रहे युवक की जान चली गई। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया मोड़ के पास बुधवार की दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दवा लेने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बिलरियागंज थाना क्...