सड़क हादसों में मां-बेटे समेत सात लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा जमेठी गांव निवासी लल्लू पाल का 29 वर्षीय बेटा धर्मेन्द्र कुमार पाल अपनी 56 वर्षीय मां मीना पाल को बाइक से लेकर रविवार को किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर कर मां-बेटे दोनों घायल हो गए। अन्य हादसों में महेशगंज थाना क्षेत्र के रायअसकरनपुर गांव निवासी मुनीष कुमार, खेमीपुर गांव निवासी राम हर्ष की पत्नी शांति देवी, नगर निवासी 40 वर्षीय शिवराम, नया का पुरवा सुजौली गांव निवासी सन्तलाल की पत्नी कलावती, मदरियापुर गांव निवासी राजेश की पत्नी रुपा देवी घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने एंबलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.