शामली, जून 21 -- शामली। जनपद में शुक्रवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दस वर्षीय बालक और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहला हादसा पहला हादसा शहर के सहारनपुर रोड स्थित सांई मंदिर के निकट हुआ। रामपुर जनपद के गांव तेरवाई निवासी सुमन अपने पति कल्लू और 10 वर्षीय पुत्र अमित के साथ बाइक से मोहाली से अपने गांव अपनी चचेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र अमित और पति कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक च...