बागपत, मई 1 -- बागपत। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर टटीरी कस्बे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस आरोपी चालक को तलाश कर रही है। मृतक की पहचान इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी मनोज पुत्र भोपाल के रूप में हुई है। उनके साथ जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी प्रिंस भी था। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौतहादसे का विवरण पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात मनोज और प्रिंस कार में सवार होकर सहारनपुर से गाजियाबाद लौट रहे थे। टटीरी कस्बे के पास उनकी कार का टायर फट गया। इसके बाद वे नीचे उतरे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रिंस को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.