मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना चुनार और देहात कोतवाली इलाके की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के लेढ़ू गांव निवासी 30 वर्षीय जियालाल पेंटिंग का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने साथी गांव के 28 वर्षीय कैलाश और 32 वर्षीय करन संग काम पर गए थे। शाम को तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर इसी कोतवाली के बैयाडाड़ गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे वाहन की रोशनी से बाइक चला रहे जियालाल चकाचौंध हो गए और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। हादसे में जियालाल की मौके पर ही...