रायबरेली, फरवरी 26 -- रायबरेली,महराजगंज। डलमऊ बछरावां और महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर मृतक के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बाइक सवार को स्कूल की बस ने मारी टक्कर : लालगंज-डलमऊ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव के पास बाइक सवार अकील (35) पुत्र मोहम्मद जमील निवासी घोसियाना मोहल्ला कोतवाली लालगंज गुरूवार सुबह घुरवारा अपनी कपड़े की दुकान जा रहा था। इसी बीच जोहवा नटकी गांव के पास बेकाबू स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हाइड्रा क्रेन की टक्कर से अधेड़ की हुई म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.