बाराबंकी, जनवरी 25 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली, मसौली व टिकैत नगर थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला व युवक घायल हो गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएम आवास के पास रविवार दोपहर हादसे में एक महिला व युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची टीआई रामयतन यादव ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में जगदीश प्रसाद व एक महिला शामिल है। मसौली संवाद के अनुसार बाराबंकी- बहराइच हाइवे पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन चालक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से किनारे कराया। टिकैतनगर संवाद के अनुसार रविवार देर शाम कस्बा से ग्राम डेरेराजा की ओर सवारी लेकर जा रहा ई रिक्शा आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर के मुख्य चौराहा के पास टेपर से टकराकर पलट गया। हालांकि गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.