भभुआ, जून 24 -- दतियांव के पास ट्रक के धक्का से प्रधानाध्यापक और औखरा के पास डंपर की टक्कर से फल व्यवसायी हुए हादसा के शिकार दुर्घटना में घायल दूसरे शिक्षक का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में चल रहा है इलाज मृत शिक्षक मोहनियां के उसरी व फल व्यवसायी शहर के वार्ड 21 के थे रहनेवाले (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ/चैनपुर, हिन्दुस्तान टीम। कैमूर जिले में हुए सड़क हादसों में जहां प्रधानाध्यापक और फल व्यवसायी की मौत हो गई, वहीं एक शिक्षक घायल हो गए।

दुर्घटना के विवरण मृतकों में मोहनियां थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी प्रधानाध्यापक 45 वर्षीय बाबूलाल प्रसाद गोंड और भभुआ शहर के वार्ड 21 निवासी फल व्यवसायी गणेश प्रसाद गुप्ता शामिल थे। शिक्षक भभुआ शहर के पूरब पोखरा स्थित आवास से स्कूल आते-जाते थे। घायल शिक्षक कोचस थाना क्षेत्र के सरेयां निवासी 43 वीरेंद्र कुम...