आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में एंबुलेंसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में निजी एंबुलेंस गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। पवई थाना क्षेत्र में बाइक पेड़ से टकराने से छात्र की मौत हो गई। वहीं, कंधरापुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाजार गए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास मंगलवार की रात गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से निजी एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.