सड़क हादसों में दो लोग हुए घायल
बांदा, मई 27 -- बांदा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव निवासी 28 वर्षीय राकेश पुत्र भइयादीन चित्रकूट से बाइक लेकर घर जा रहा था, तभी सीता राम समर्पण महाविद्यालय के पास सामने से आ रही ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह छतरपुर जिला के खडड़ी गांव निवासी 22वर्षीय विनीत पुत्र राजेद्र पाल ट्रक चलाता है। वह बुधवार की सुबह बाइक से ट्रक चलाने के लिए कबरई आ रहा था। तभी कबरई के नई मंड़ी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.