बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। सफदरगंज, रामनगर, देवा व रामसनेहीघाट थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। डिवाइडर से टकराई थी बाइक: सफदरगंज थाना क्षेत्र के पलहरी चौराहा के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है जबकि उसका साथी मुकेश (31) निवासी ग्राम भिखरा गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार किया जा रहा ह...