बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। टिकैतनगर व असंद्रा थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हैं। स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार कराया गया है। दो बाइकें आमने सामने टकराई: टिकैतनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र में भेलसर-टिकैतनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम पासिनपुरवा के निकट शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आपस में आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग जा कर सड़क किनारे गिरे और साथ ही आपस में टक्कर से दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे तक उड़ गए। उक्त सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी पहचान ग्राम लोधपुरवा निवासी रामकुमार पुत्र मैकूलाल के रूप में की गई है। वहीं दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें ही आई थी जिसकी पहचान ग्राम अनन्तपुरवा निवासी लवलेश पुत्र राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.