अंबेडकर नगर, अप्रैल 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में अलग अलग मार्ग हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जहां अस्पतालों में इलाज चल रहा है तो वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। तीनों मौत से संबंधित के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी मनीष गौड़ पुत्र मेहीलाल किसी कार्य से अकबरपुर आए थे। काम निपटाने के बाद वह देर रात करीब दो बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मनीष बाइक समेत वाहन में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चल गया। इसके बाद किसी तरह से वह वाहन से अलग हो सका। बगल स्थित एक गुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.