मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दूधिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूधिया की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर लगभग तीन घंटे बाद जाम हटाया। दुर्घटना राजगढ़, पड़री और जमालपुर थाना क्षेत्र की है। दूधिया की वाहन से कुचलकर गई जान राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूफ गांव निवासी 45 वर्षीय सतीश यादव उर्फ झगड़ू गांव में घूमकर दूध खरीदते थे। रविवार को बाइक पर बाल्टा में दूध लेकर खोवा भुजवाने के लिए भावां बाजार जा रहे थे। जैसे डढ़िया गांव के बंगलीपुर पहाड़ी के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दूधिया सड़क पर गिर गया। घटना में दूधिया के गिरते ही वाहन उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.