बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। जिलेभर में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसों के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। रटौल निवासी 16 वर्षीय शहजाद पुत्र शकील व 14 वर्षीय अयान पुत्र शहजाद बड़ा मदरसा मोहसीन उल उलूम के हाफिजे कुरान के छात्र थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे घर वालों से छिपकर दोनों किशोर बाइक लेकर रटौल-लोनी मार्ग पर घूमने निकले थे। यह भी पढ़ें- बागपत : भाई को शादी में मिली बाइक लेकर निकले दो किशोरों की हादसे में मौत जैसे ही किशोर रटौल पेट्रोल पंप से वापस लौटने लगे, तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गई। ह...