बागपत, मार्च 17 -- बागपत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सोमवार रात बामनौली निवासी गौसेवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गो सेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही गौसेवक की मौत हो गई। बामनौली गांव निवासी गौसेवक अंकित तोमर पहलवान सोमवार रात 10 बजे पुसार से बाइक पर गांव आ रहा था। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली सीएनजी पंप के निकट उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। अंकित ने बाइक साइड में खड़ी कर दी और गांव में फोन कर दोस्त अचीन को पेट्रोल लेकर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद अचीन पेट्रोल लेकर पहुंच गया। इस बीच पुसार की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने अंकित को जोरदार टक्कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल अंकित को ब...