सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग जख्मी
समस्तीपुर, मार्च 22 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक एवं ढ़ेपुरा में एनएच 28 पर वाहनों की टक्कर में चालक सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार डैनी स्थित एसएच गोलंबर के पास रविवार की सुबह बोलेरो एवं पिकअप की टक्कर में बोलेरो सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणपुर निवासी रामाशीष ठाकुर के पुत्र सुनील कुमार ठाकुर (50), रामाशीष पांडे के पुत्र साकेत कुमार (40), साकेत कुमार की पत्नी शबनम कुमारी (30), पुत्र प्राणचल (11), सुनील कुमार ठाकुर की पत्नी सीता देवी (50) शामिल हैं। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.