मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- गांव रसूलपुर दभेड़ी में हुए एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके चार साथी गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। मंगलवार सुबह थाना रतनपुरी के गांव हुसैनाबाद भनवाडा निवासी शहज़ाद पुत्र एजाज, अयान व अफज़ाल पुत्रगण इलमास, रिफाकत पुत्र आशक अली, इलमास पुत्र उमरु व मुरातब पुत्र मुंतियाज ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर गांव से पुराल लेने हरियाणा जा रहे थे। जैसे ही वह गांव रसूलपुर दभेड़ी पहुंचे, उनकी ट्रैक्टर ट्राली एक कार से टकरा गई। जिसमें ट्राली पलटने से उसके नीचे दबकर 65 वर्षीय मुरातब, शहज़ाद, अयान, रिफाकत व अफज़ाल गम्भीर रुप से घायल हो गए। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.