शामली, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के एलम नाला कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को सूना कर दिया है। दिल्ली के खजूरी खास इलाके के निवासी युवक किशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां पर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। शनिवार को दिल्ली खजूरी खास निवासी 30 वर्षीय किशन अपनी 57 वर्षीय मां पर्मिला के साथ शामली में रिश्तेदारी होने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे। दोनों स्कूटी पर सवार थे। थाना क्षेत्र में एलम नाला कट के पास पहुंचते ही स्कूटी अज्ञात वाहन की टक्कर से अचानक अनियंत्रित हो गई। और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे की चपेट में आने से किशन को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मां-बेटे को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान किशन को मृत घोषित कर...