रामपुर, मार्च 3 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पनवड़िया केपास सोमवार की दोपहर एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में 11वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को भर्ती कराकर शव को कब्जे में ले लिया है। शाहबाद थाना क्षेत्र के खटपुर निवासी अर्श मियां एक निजी स्कूल में 11बीं का छात्र था। वह सोमवार को अपने दोस्त इमरान के साथ बाइक से रामपुर आए थे। दोनों बाइक से पनवड़िया की तरफ से आ रहे थे। रास्ते में एक रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अर्श मियां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,इमरान घायल हो गए। चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक छात्र की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...