सड़क हादसे में हुई थी राम निवास की मौत
पीलीभीत, मई 14 -- पूरनपुर। तीन दिन पहले दावत दावत खाने गए युवक का शव हाइवे के किनारे खेत में पड़ा मिला था। युवक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं थी। जांच में उसकी मौत सड़क हादसे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव केशौपुर के रहने वाले रामनिवास दस मई को बलरामपुर में नामकरण संस्कार की दावत खाने गए थे। दूसरे दिन उसका शव केशौपुर मोड़ के पास हाइवे के किनारे खेत में पड़ा मिला था। राम निवास की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं थी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में हुई थी राम निवास की मौत जांच पड़ताल में उसकी मौत सड़के हादसे में होने की बात सामने आई। पुलिस ने उसके पिता काशीराम की ओर से टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.