सड़क हादसे में हंटरगंज के ट्रक चालक की बिहार में मौत
चतरा, जून 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के डाहा गांव के ट्रक चालक की मौत बिहार के औरंगाबाद के ओबरा बाजार में सड़क हादसे में हो गई। वहीं एक उपचालक भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक डाहा गांव के बद्री यादव का 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार यादव है। वहीं घायल खलासी इसी गांव का संचित कुमार है, दोनों ट्रक लेकर सामान लोड करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और खलासी संचित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन स्थल पर पहुचे। चालक का शव घर आते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.