मधुबनी, अप्रैल 12 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। एनएच-27 पर अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया के पास देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के बैका गांव निवासी संतोष मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचना सुनिश्चित किया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरौलिया के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देख स्थानीय चौकीदार शिव कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचना तय किया और घायल को स्कूटी समेत कब्जे में लेकर स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई संजय कुमार सिंह अन्य पुलिसकर्मिय...