सड़क हादसे में सीएनजी टेंपो सवार छह लोग घायल
खगडि़या, जून 18 -- बेलदौर । एक प्रतिनिधि बेलदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन और सीएनजी टेम्पो की सीधी टक्कर में छह लोग घायल हो गढ। यह घटना बेलदौर पनसलवा पीडब्ल्यूडी सड़क पर स्थित कबीर मठ के पास हुई। टेंपो बेलदौर से उसराहा की ओर जा रही थी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक अभिनव विशाल ने बताया कि टेम्पो चालक सुरेश पंडित (निवासी बेलदौर नगर पंचायत), बूटी लाल मंडल (निवासी छोटी भरना गांव, पचौत पंचायत) और बंटी कुमार (निवासी हनुमान नगर) गंभीर रूप से घायल हैं। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में सीएनजी टेंपो सवार छह लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.