सड़क हादसे में सारवां के युवक की मौत, एक गंभीर
देवघर, जून 9 -- सारठ। सारठ-देवघर मुख्य सड़क एनएच- 114-ए पर सारठ के खरवाजोरिया पुल के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सोमवार रात 9 बजे के बाद की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि सारवां थाना क्षेत्र के मड़रनसारे गांव निवासी 22 वर्षीय बिट्टू शर्मा व 17 वर्षीय संदीप राणा बाइक से सारठ की ओर आ रहा था।
दुर्घटना की जानकारी उसी दौरान सारठ खरवा जोरिया पुल के पास सारठ की ओर से जा रहे अज्ञात हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गये। हादसे में बाइक चला रहे 22 वर्षीय बिट्टू शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि साथी संदीप राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया था। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.