मधुबनी, मार्च 21 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बेहट बुलाकी स्थान के समीप शुक्रवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल बालक की पहचान स्थानीय निवासी नरेश दास के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक घर के पास ही खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बालक सड़क पर ही लहुलुहान होकर बेहोश पड़ा था। मानवता का परिचय देते हुए एक राहगीर ने उसे तत्काल उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान बालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। चिकित्सक के अनुसार, बालक के सिर और शरीर के अन्य हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.