खगडि़या, अप्रैल 27 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत चंडी टोला के पास रविवार की रात लगभग 10 बजे एनएच 31 पर सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक चैधा बन्नी गांव निवासी झिंगरू तांती का 35 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार तांती बताया जा रहा है। वह सेंटरिंग में मजदूरी का काम करता था। स्थानीय महदा गांव से काम कर लौट रहा था। एनएच 31 पार करने के दौरान सक्ॉर्पियो के धक्के से यह घटना हुई। वही इस हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद एनएच 31 पर लगभग एक घंटा जाम लग गया। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.