मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार हुए सड़क हादसे में श्रद्धालु समेत दस लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हलिया में आटो सवार श्रद्धालु गड़बड़ा धाम दर्शन पूजन करने जा रहे थे। दुर्घटना हलिया, राजगढ़, जिगना थाना क्षेत्र की है। यह भी पढ़ें- स्कूटी बाइक टक्कर में मां, बेटे समेत तीन घायल, एक गंभीरदुर्घटना का विवरण हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के राजपुर गांव के बेलगवा मजरा निवासी अरुण कुमार आटो रिजर्व कर परिवार संग गड़बड़ा धाम मां शीतला के दर्शन पूजन करने जा रहे थे। आटो में कुल 12 लोग सवार थे। चालक आटो लेकर जैसे ही अदवा नैड़ी मार्ग पर सुखड़ा डाक-बंगला के आगे सुखड़ा नाला के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित आटो डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। हादसे में आटो सवार तीन श्रद्धालु जख्मी ...