पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पूरनपुर। जनपद बाराबंकी के थाना मसौली के कस्बा त्रिलोकपुर के रहने वाले दिनेश कुमार बस से पूर्णागिरी धाम गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद वह बस से गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। 28 मार्च को खुटार हाइवे पर स्थित गहलुइया मोड़ के पास बस एक ढाबे पर रुकी। इस दौरान निदेश कुमार बस से उतरकर हाइवे पार कर रहे थे। अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दिनेश को टक्कर मार दी। घायल दिनेश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसके बाद परिजन उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले गए। 31 मार्च को दिनेश कुमार की मौत हो गई। उनके भाई राजेश कुमार उर्फ राजू की ओर से टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...