मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- साहेबगंज, हिसं। पकड़ी बसारत पंचायत के घनैया नूनफर निवासी राजेश महतो (32) सऊदी अरब में सड़क हादसे का शिकार हो गया। वह वेल्डर का काम करता था। सोमवार की रात वह काम पर जा रहा था। मृतक राजेश के पिता शंभू महतो ने बताया कि एक पखवाड़ा पहले ही वह घर से गया था। सामाजिक कार्यकर्ता रामजश महतो ने बताया कि अन्य सहयोगियों के साथ राजेश काम पर जा रहा था, तभी दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें राजेश के साथ अन्य सहयोगियों की मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसे एक पुत्री और दो पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.