समस्तीपुर, मार्च 13 -- चकमेहसी, एक संवाददाता। चकमेहसी थाना अंतर्गत बिरौली से टारा मुख्य पथ के सोमनाहा मुसाई डीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी को परिजन स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन महिला की मौत रास्ते में ही हो गई। मृतका सोमनाहा कमती टोल वार्ड 12 के स्व. राम उदगार राय की पत्नी फूलवती देवी (81) बताई गई है। सूचना पर पहुंची चकमेहसी पुलिस एसआई रामनाथ राय के नेतृत्व में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतका बुधवार की शाम घरेलू सामान लाने दुकान गई थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.