रायबरेली, मई 1 -- बछरावां,संवाददाता। लखनऊ -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट हाईवे के किनारे जा रही एक वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटे आ गई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया । बुजुर्ग महिला शांति देवी रेलवे स्टेशन के पास हाईवे किनारे के पैदल जा रही थी। तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में महिला घायल यह भी पढ़ें- घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...