पाकुड़, मार्च 19 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क में 17 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान तारानगर निवासी आलमगीर शेख के रूप में की गई है। ​घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। घायल आलमगीर को तुरंत एंबुलेंस के सहारे पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, अंदरूनी चोट में हेड इंज्यूरी को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा किस...