संभल, फरवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरा निवासी रामप्रकाश पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा कमल सिंह 8 फरवरी की रात दुकान बंद कर बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान मझावली के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल कमल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...