रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव निवासी मुलायम सिंह किसी काम से गांव के ही अरविंद के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आई एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं,उपचार के दौरान मुलायम सिंह की मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...