प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- बाइक से होली की मस्ती करने निकले साथी गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें इलाज को ले जाया गया। जहां एक की इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों ने उसके साथी के खिलाफ बेटे को मारपीट कर हत्या किए जाने की तहरीर दी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के समसपुर सैलवारा गांव निवासी बाबूलाल का 32 वर्षीय बेटा विनोद कुमार सरोज पांच मार्च की शाम करीब 5.30 बजे अपनी बाइक पर गांव के ही जयचन्द के 30 वर्षीय बेटे रंजीत को बिठाकर ले गया। चर्चा है कि दोनों नशे में थे। ऐसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी तो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रंजीत को उसके परिजन इलाज को प्रयागराज के निजी अस्पताल ले...